विकसित मेरठ की तस्वीर दिखाता वीडियो वायरल, 



एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ती नजर आई नमो भारत ट्रेन

रात में ड्रोन से शूट किए गए वीडियो में दिखा मेरठ का नया लुक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, हाईवे और रैपिड ट्रेन का शानदार नजारा

मेरठ। बदलते और विकसित होते मेरठ की तस्वीर दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। विकास एजेंसी की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में रात के समय ड्रोन से मेरठ के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का शानदार नजारा दिखाई दे रहा है।

वीडियो में नीचे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे नजर आता है, जबकि इसके समानांतर दिल्ली से उत्तराखंड के हरिद्वार को जोड़ने वाला हाईवे दिखाई देता है। दोनों मार्ग रंगीन रोशनी से जगमगाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान इनके ऊपर से करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नमो भारत ट्रेन भी दिखाई देती है।

45 मिनट में दिल्ली से मेरठ की दूरी

वीडियो में नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ का बहुस्तरीय ट्रैफिक सिस्टम भी नजर आता है। दिल्ली और मेरठ के बीच संचालित नमो भारत ट्रेन ने दोनों शहरों के बीच तेज और सुगम कनेक्टिविटी को नई गति दी है। वीडियो में एक्सप्रेसवे, हाईवे और रेल कॉरिडोर का एक साथ दिखाई देना मेरठ में तेजी से विकसित हो रहे परिवहन ढांचे की तस्वीर पेश करता है।

मेरठ से आगे कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी

वीडियो में मेरठ के मौजूदा विकास के साथ भविष्य की कनेक्टिविटी की झलक भी दिखाई गई है। मेरठ से आगे उत्तराखंड तक नमो भारत कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में परियोजना पर काम शुरू होने की तैयारी है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार की भी योजना है।

ड्रोन से रात के समय शूट किए गए इस वीडियो में रोशनी से सजे एक्सप्रेसवे और हाईवे के बीच दौड़ती नमो भारत ट्रेन ने मेरठ के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर की आकर्षक तस्वीर पेश की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts