प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
डॉ. सुधीर कुमार बने अध्यक्ष, डॉ. यशवीर सिंह व प्रफुल्ल वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मेरठ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मेरठ शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्वों की शपथ ली।
कार्यक्रम में डॉ. सुधीर कुमार ने अध्यक्ष, डॉ. यशवीर सिंह और प्रफुल्ल वर्मा ने उपाध्यक्ष, डॉ. निरुपम गुप्ता ने महिला उपाध्यक्ष, आशीष गर्ग ने सचिव, सुनील कुमार ने वित्त सचिव, रवि शंकर ने संपादक तथा ओमकार ने केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन, वित्त सचिव प्रवीण कुमार, मेरठ के सीएमओ डॉ. राम प्रसाद और एडी डॉ. मनोज सैन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष और डॉ. प्रवीण गौतम ने की। समारोह में डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. अशोक तालियांन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment