मास्टर वैभव टी-20 लीग चैम्पियनशिप
ग्रुप ए से गाजियाबाद व मेरठ ने अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में बनाई जगह
आज से ग्रुप बी के मैचों में सेमीफाइनल में पहुंचने मचेगी होड़ मेरठ । मेरठ कैंट क्षेत्र के गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर चल डीसीए के तत्वावधान में चल रही मास्टर वैभव टी-20 चैम्पियनशिप में सोमवार को ग्रुप ए के मैचों का समापन हो गया। अंकों के आधार पर एमडीसीए व गाजियाबाद ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप ए का पहला मैच आगरा बनाम मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। आगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 189 रन का टारगेट दिया। आगरा की ओर से मयंक तिवारी नपे 52 जतिन ने 32 अक्षय 28 लक्ष्य ने 23 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की ओर से आयुष ने दो आदित्य ने 2 अब्दुल मजीद ने 1 हिमेश ने 2 अमित ने 2 विकेट प्राप्त किए। मैदान में जीत के इरादे से उतरी मुजफ्फरनगर की टीम शुरुआत में दबाव में आ गयी। पूरी टीम 16.4 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गयी। मुजफ्फरनगर के आधा दर्जन बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सके। इस तरह आगरा ने 73 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच एमडीसीए बनाम गाजियाबाद के बीच खेला गया। एमडीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाने के बाद 146 रनों को टारगेट गाजियाबाद को दिया। मेरठ की ओर से विश्वेंद्र ने 34 रितूराज ने 23 बादल बालियान 15 सत्यम ने 31 रन बनाए। गाजियाबाद की ओर से प्रिंस,निशांत व आयुष ने दो- दो विकेट प्राप्त किए।विशाल ने 1विकेट प्राप्त किया। जीत के इरादे से मैदान में उतरी गाजियाबाद की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत के टारगेट का पूरा कर लिया ।ओपनर अनुभव व भव्य गोयल के जल्दी आउट होने के बाद प्रिंस कुमार व शांतनु ने पारी को सवारते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। प्रिंस ने 74 रन बनाकर व शांतनु 51 रन बनाकर नॉट आउट रहे। आयोजकाें ने बताया आज से ग्रुप बी के मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एमडीसीए ब्लू बनाम अलीगढ़ के बीच दूसरा मैच सीएसके लखनऊ बनाम डीसीए मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा ।

No comments:
Post a Comment