डालमपुर में पानी पंचायत, जल संरक्षण का दिया संदेश

ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण और गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प

मेरठ। रोहटा रोड स्थित डालमपुर गांव में सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पानी पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में ग्रामीणों को गिरते भूजल स्तर के प्रति जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन, पुराने कुओं व तालाबों के जीर्णोद्धार और पानी की बर्बादी रोकने के उपाय बताए गए।

अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने गंगा को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से नदियों व जलाशयों में कचरा और प्लास्टिक नहीं डालने तथा स्वच्छता अभियानों में भागीदारी करने की अपील की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही घरों और खेतों के आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई। संस्था की संयोगिता और ज्योति भी मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts