नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंतजार अली का जोरदार स्वागत

स्वागत के बाद निकली गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा

मेरठ। जिला कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त मेरठ जिलाध्यक्ष इंतजार अली का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की राह दिखाई। यात्रा के माध्यम से भाईचारे, सामाजिक न्याय और संविधान की मजबूती का संदेश दिया जा रहा है।

इंतजार अली ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों, सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर हेमंत प्रधान, डॉ. यूसुफ कुरैशी, शहजाद यूसुफ कुरैशी, सरदार मनजीत सिंह, डॉ. खालिद मुहम्मद खान, मसीउज्जमा अंसारी, तमजीद अहमद, मनजीत कोचर, फहीम अब्बास, कामेश रतन, मतन सिंह डेडा, अभिमन्यु त्यागी और सागर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts