कोडिंग के हुनर से विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

सुभारती में ‘कोडवार 2.0’ हैकाथॉन में 10 टीमों ने प्रस्तुत किए नवाचार आधारित तकनीकी समाधान

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ‘कोडवार 2.0–हैकाथॉन’ का आयोजन किया गया। कोडिंग क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रोग्रामिंग क्षमता, नवाचार, तार्किक चिंतन और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन डीन प्रो. (डॉ.) मनोज कपिल और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में हुआ। डीन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान से जोड़ना जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और टीमवर्क की भावना विकसित करने के साथ उन्हें उद्योगोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हैकाथॉन की थीम ‘कोड–नवाचार–सृजन–प्रतियोगिता’ रही। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने तकनीकी प्रोजेक्ट निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। निर्णायकों इंजीनियर रोहन सिंह और इंजीनियर अंशिका शर्मा ने परियोजनाओं का तकनीकी दृष्टिकोण, नवाचार, कार्यक्षमता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अशिमा ने किया। इसके सफल आयोजन में विवेक कुमार और कुमार नागेश का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts