अथर्व विनोसेई का भारतीय स्केटबॉल टीम में चयन

ओमान स्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में गोलकीपर के रूप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

मेरठ। डीएसएल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा आठ के प्रतिभाशाली छात्र अथर्व विनोसेई का चयन भारतीय स्केटबॉल टीम में हुआ है। वह आगामी ओमान स्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय और मेरठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

स्केटबॉल फेडरेशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, ओमान स्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक ओमान के अल धहिराह गवर्नरेट स्थित विलायत ऑफ इब्री में होगा। प्रतियोगिता से पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 18 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

अथर्व के भारतीय टीम में चयन की सूचना मिलते ही उनके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने अथर्व को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अथर्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts