चिका तारियाल ने जीता ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में भारत के खाते में आया चौथा पदक

सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के साथ पदक किया पक्का, भारतीय खिलाड़ियों से आज भी कई पदकों की उम्मीद

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत के खाते में चौथा पदक जुड़ गया। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे। दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ी विभिन्न खेलों में पदक की चुनौती पेश कर रहे हैं। सुचिका तारियाल ने अपने प्रदर्शन से भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया।

आज शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल से भी पदक की उम्मीद है। वहीं टेबल टेनिस में भारतीय महिला और पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी, जबकि पुरुष कबड्डी टीम जापान और महिला कबड्डी टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी। बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बॉक्सिंग में भारत के सुमित का सामना बुनजोंग सिंसिरी से होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts