बाबा नीम करोली के दरबार पहुंचीं रश्मि देसाई

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपने नए शो 'सयानी' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लंबे समय से शो की शूटिंग में बिजी रश्मि अब इसके दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही हैं। रश्मि ने शूटिंग से कुछ वक्त निकाला और नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंचीं। वहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और अपने नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए प्रार्थना की।
रश्मि ने कहा, ''मैं काफी समय से बाबा नीम करोली के दर्शन करने की प्लानिंग कर रही थी। अब जब 'सयानी' दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है, तो मुझे लगा कि इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। शो की शूटिंग पिछले कुछ समय से चल रही है और इस दौरान पूरी टीम ने अपनी कड़ी मेहनत इस प्रोजेक्ट पर लगाई है। ऐसे में स्क्रीन पर शो के आने से पहले बाबा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेना मेरे लिए बेहद सुकून भरा अनुभव रहा।''
'सयानी' की बात करें तो यह शो 23 सितंबर को स्टार प्लस पर प्रीमियर होने जा रहा है। शो को जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts