कर्नल निर्देश ने संभाला जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव का कार्यभार

मेरठ के 40 हजार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों के कल्याण की जिम्मेदारी; वीर नारियों ने किया स्वागत

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ में नए सचिव की तैनाती के साथ महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। विशिष्ट सेना अधिकारी कर्नल निर्देश ने 25 सितंबर को सचिव, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कैप्टन (भा.नौ.) ए.के. गुप्ता से कार्यभार लिया, जो अब तक सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

वीर नारियों ने किया स्वागत

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर श्रीमती आर्ची शर्मा के नेतृत्व में वीर नारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कर्नल निर्देश का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने नए सचिव को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।

40 हजार पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से मेरठ जिले के करीब 40 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित जुड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि स्थायी सचिव के रूप में अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति से सैनिक कल्याण से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts