किआ इंडिया ने सोरेंटो को भारतीय बाजार में उतारा
27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत, पहली बार हाइब्रिड तकनीक के साथ प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में कदम
मेरठ। किआ इंडिया ने अपनी प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी किआ सोरेंटो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत डीजल मॉडल के लिए 27.99 लाख रुपये और हाइब्रिड मॉडल के लिए 29.49 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की आधिकारिक डिलीवरी 4 सितंबर से देशभर में शुरू हो गई है।
सोरेंटो के साथ किआ इंडिया ने पहली बार भारत में हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किया है। इसके अलावा भारत में निर्मित सोरेंटो में रियल-टाइम जेनरेटिव एआई आधारित किआ एआई असिस्टेंट भी पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसके साथ सोरेंटो इस तकनीक की पेशकश करने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार बन गई है।
कंपनी ने एसयूवी में किआ का वैश्विक डिजाइन दर्शन, एडवांस्ड सुरक्षा तकनीक, प्रीमियम आराम और अगली पीढ़ी की इन-कार तकनीक को शामिल किया है। साथ ही ग्राहकों को पावरट्रेन के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ ग्वांगगू ली ने कहा कि सोरेंटो की भारत में शुरुआत कंपनी के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि भारत में, भारत के लिए तैयार की गई यह एसयूवी प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को नया विकल्प देगी और किआ की प्रीमियम पेशकश को मजबूती प्रदान करेगी।


No comments:
Post a Comment