‘मन की बात’ में राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश पर जोर
मेरठ। छावनी मंडल के दाल मंडी, सदर स्थित बूथ संख्या-256 पर रविवार को मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम का आयोजन दीपक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, स्वच्छता, जनगणना में सहभागिता और नशामुक्त समाज जैसे विषयों पर चर्चा की। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हुए जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश कार्यकर्ताओं को जनसेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर छावनी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment