आइटीआइ में 30 सितंबर को अप्रेंटिसशिप मेला, छह कंपनियां करेंगी चयन
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 9600 से 15,100 रुपये तक मासिक मानदेय
मेरठ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) साकेत में 30 सितंबर को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, सिडकुल हरिद्वार समेत छह कंपनियों के प्रतिनिधि आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन करेंगे।
मेले में पिछले तीन वर्षों में आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के अनुसार 9,600 से 15,100 रुपये तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लेकर संस्थान में उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया के बाद योग्य अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा।

No comments:
Post a Comment