सपने बड़े हों तो मेहनत भी बड़ी हो: आकांक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की एमबीबीएस में सफलता
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन की पल्लवपुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष बबीता कटारिया की बेटी आकांक्षा कटारिया ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।
आकांक्षा ने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मजबूत संकल्प, आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास सफलता की राह आसान कर सकता है।
आकांक्षा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। नानी, मामा, मौसी, ताऊ, बुआ सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने कहा कि आकांक्षा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
पिता बोले- बेटी की उपलब्धि पर गर्व
आकांक्षा के पिता संजय कटारिया ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उसकी सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेटियां फाउंडेशन की टीम ने भी आकांक्षा को बधाई दी। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, अवसर और परिवार का विश्वास मिले तो वे अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। आकांक्षा की उपलब्धि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी संदेश है।

No comments:
Post a Comment