बाढ़ पीड़ितों के बीच अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री
पटना। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। बिहार में बाढ़ का असर लगातार कई इलाकों में देखने को मिल रहा है और ऐसे में अक्षरा सिंह ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर हालात को करीब से देखा और राहत सामग्री बांटी।
अक्षरा ने अपने दौरे के दौरान खास तौर पर महिलाओं की परेशानियों का जिक्र किया और कहा कि एक महिला होने के नाते महिलाओं के लिए जो भी मदद उन्हें जरूरी लगी, उन्होंने अपनी तरफ से करने की कोशिश की।
अक्षरा सिंह ने अपने हालिया दौरे के बारे में कहा, ''महिलाओं को बाढ़ के दौरान बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैं खुद प्रभावित इलाके में गई थीं और वहां के हालात को अपनी आंखों से देखा। महिलाओं के लिए जो छोटी-मोटी मदद संभव थी, मैंने अपनी तरफ से करने की कोशिश की। मैं चाहती हूं कि भगवान मुझे आगे और काबिल बनाए, ताकि मैं लोगों के लिए इससे ज्यादा काम कर सकूं।'' उन्होंने अपने बिहार से जुड़ाव को भी इस मदद की बड़ी वजह बताया।


No comments:
Post a Comment