राघव की एनर्जी से बदला दि पैराडाइज का किरदार


मुंबई। नानी अभिनीत फिल्म दि पैराडाइज में राघव जुयाल का किरदार उनकी खास एनर्जी के अनुरूप तैयार किया गया है। फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने बताया कि राघव की स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित होकर उन्हें किरदार की लेखनी में बदलाव करना पड़ा।
श्रीकांत ने बताया कि इस किरदार के लिए सही अभिनेता की तलाश करीब आठ महीने तक चली। वह ऐसे कलाकार की तलाश में थे, जो पतला, लचीला, शांत और स्टाइलिश होने के साथ आसानी से किरदार में ढल सके तथा उसमें खलनायक वाला अंदाज भी हो। इसी दौरान एक सहायक निर्देशक ने उन्हें राघव की तस्वीर दिखाई, जिसे देखते ही उन्होंने उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त माना।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts