एक्टर का कोई मीडियम नहीं होता: जान खान

मुंबई । अभिनेता जान खान इन दिनों टीवी सीरियल 'दिल से दीवानगी तक' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि एक एक्टर का कोई मीडियम नहीं होता, उसे बस अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। अभिनेता ने बताया कि एक एक्टर को हमेशा समय के साथ चलना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैंने फिल्में, वेब शो, गाने और टीवी पर काम किया है। मैं अब वर्टिकल शो कर रहा हूं, शायद कल कुछ और भी कर सकता हूं। एक एक्टर के तौर पर हमें बस काम में बेस्ट देना होता है। कभी यह मत सोचो कि अगर मैं इस तरह का काम करूंगा, तो वैसा ही काम मिलेगा या अगर दूसरे तरीके का काम करूंगा, कुछ उस तरह का काम मिलेगा। वो जमाने चले गए।" उन्होंने कहा, "आपको कभी नहीं पता होता कि प्रोड्यूसर या डायरेक्टर कौन है, वे आपको कहां देखेंगे या वो किस तरह से आपको नोटिस करेंगे। मैं, तो इस पर विश्वास रखता हूूं कि कोई गॉडफादर नहीं है, जो मुझसे इतनी बड़ी रकम की फिल्म करवाएगा। इसलिए मैं अपने हर प्रोजेक्ट में बेस्ट देता हूं। फिर, चाहे वह कोई ऐड हो, कोई वर्टिकल शो, कोई फिल्म या कोई टीवी शो ही क्यों न हो।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts