कल्चर दिल में होता है नेक लाइन में नहींः कृति सेनन
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन ने आखिरकार रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह आइवरी रंग के लहंगे में डीप-नेक ब्लाउज और केप पहने नजर आई थीं। जहां कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसे 'अनुचित' बताया और संस्कृति और परंपराओं के नाम पर उनके पहनावे पर सवाल भी उठाए।
आलोचना का सीधे तौर पर जवाब देते हुए, कृति ने सवाल किया कि आखिर क्यों एक महिला के कपड़ों को उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान का पैमाना माना जाता है।
सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए, 'मिमी' एक्ट्रेस ने लिखा, "त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आखिर वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं! साथ ही, हम महिलाओं को क्या पहनना है, यह बताना कब बंद करेंगे ??
एथनिक फैशन में सालों से बदलाव आया है, लेकिन फिर भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!!" संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, कपड़ों के गले के डिज़ाइन में नहीं।


No comments:
Post a Comment