शास्त्रीनगर सेक्टर-6 ,3और 2 में बुलडोजर एक्शन शुरू

सेंट्रल मार्केट और मकानों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात; विरोध में जुटे लोग

कई स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी 

मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6,3 और 2 में बुधवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। चिह्नित अवैध मार्केट और मकानों पर कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के मद्देनजर दोनों सेक्टरों में भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई है।

कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग विरोध के लिए मौके पर जुटने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में प्रशासन को जवाब दाखिल करना है। इससे पहले शुरू हुई कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। प्रशासन का कहना है कि चिह्नित अवैध निर्माण के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



कार्रवाई को देखते हुए नेताओं को किया हाउस अरेस्ट 

विकास विकास की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं को हाउस कर दिया गया। सुबह से ही उनके घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। जिसमें सपा के नेता भी शामिल रहे।


 एसपी सिटी गोपाल विनायक भोंसले लगातार करते रहे मॉनिटरिंग 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बुधवार को आवास विकास द्वारा सेक्टर 2ओर 6में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को देखते हुए पूरे सेक्टर 2ओर 6में नाकेबंदी कर दी गई। बेरिकेटिंग लगा कर रास्तो के बंद कर दिया गया।।इसके कारण स्कूल जाने वाले छात्रों ओर वाहनों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वही एस पी सिटी लगातार मानिटरिंग करते रहे।।

इन पर कार्रवाई

शास्त्री नगर 697/2, 492/3, 498/3, 1313/3,1314/3, 12/2, 670/6 में कार्रवाई  हुई है। यह सभी निर्माण आरटीओ रोड पुलिस चौकी चौराहे से लेकर नई सड़क के बीच में थे। आवास विकास परिषद की ओर से सील किए गए 44 भूखंडों में से 16 परिसरों में ही सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 28 भूखंड स्वामियों ने अभी तक अपने प्रतिष्ठानों से अवैध निर्माण नहीं हटाया है। 

तीन संपत्तियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

परिषद ने संपत्तियों के मालिकों को 15 दिन में अपना निर्माण तोड़ने के लिए कहा था। इनमें से कई निर्माण ऐसे हैं जिन्होंने अपना अवैध निर्माण अभी तक नहीं हटाया है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आवास विकास का ऑफिस बना छावनी 

शास्त्री नगर के सेक्टर 2ओर 6 में कार्रवाई को देखते हुवे रात के तीन बजे से पुलिस ने अपनी तरफ व्यवस्था बनानी शुरू कर दी दी थी।आवास विकास कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

 मीडिया कर्मियों पर ध्वस्तीकरण वाले क्षेत्र में जाने से लगाई रोक 

 सुप्रीम कोर्ट में आगामी 21 सितम्बर को होने वाली सुनवाई के चलते बुधवार को आवास विकास परिषद की  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों को ध्वस्तीकरण वाले स्थानों पर जाने से रोका किया। इसको लेकर मीडिया कर्मियों की पुलिस व आवास विकास के अधिकारियों से तीखी बहस हो गयी। मामला आगे बढ़ता देख मीडिया कर्मियों को अंदर प्रवेश  दिया गया। मीडिया कर्मियों को रोके जाने का कारण कही कुछ कार्मिशियल भूंखडों पर पर्दा डालना नहीं है !  ध्वस्तीकरण होने वाले भूखंडों की वीडियो रिकोडिंग व लाइव ध्स्वतीकरण की जानकारी लखनऊ में बैठे अधिकारी लगातार लेते रहे। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts