मेरठ मंडल के स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन अंडर-14 क्रिकेट मैच कल से

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में होंगे डे-नाइट मुकाबले, इन्हीं मैचों के आधार पर होगा मेरठ मंडल की टीम का चयन

मेरठ, 2 सितंबर 2026।स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के तहत मेरठ मंडल के अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले 3 सितंबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के मैदान पर खेले जाएंगे। बारिश के कारण उद्घाटन कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 सितंबर को शाम चार बजे होगा। मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे।

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने बताया कि इन मुकाबलों के आधार पर मेरठ मंडल की अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। जिन जिलों में अभी टीम गठित नहीं हो सकी है, वहां के खिलाड़ी भी ट्रायल के लिए भेजे जा सकते हैं, बशर्ते उनका पंजीकरण स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन में हुआ हो।

बारिश के कारण बदला कार्यक्रम

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पहले 2 सितंबर को होना प्रस्तावित था, लेकिन तेज बारिश के कारण कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाना पड़ा। अब 3 सितंबर को शाम चार बजे जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में उद्घाटन होगा।

उन्होंने बताया कि मेरठ के खिलाड़ियों को बस के माध्यम से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी से दोपहर दो बजे हापुड़ के लिए रवाना किया जाएगा।

आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम में आयुष मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. रोशन सिंघल करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और मंडल की टीम में चयन के लिए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिए जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts