केएल के छात्रों ने Synergy 2.0 में जीती ओवरऑल ट्रॉफी
रंगों, नृत्य, अभिनय और फूलों की सजावट में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
मेरठ। दयावती मोदी एकेडमी, मेरठ की ओर से आयोजित ‘Synergy 2.0’ अंतरविद्यालयी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दौरान केएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने कला, नृत्य, अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कक्षा आठ की छात्रा राजसी सिंह ने रंगों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘Beyond the Brush’ कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, रेनी जैन और पूर्वी अग्रवाल ने फूलों को पारंपरिक तरीके से सजाकर ‘Floral Expressions: Ikebana’ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों की रचनात्मक प्रस्तुति और फूलों की आकर्षक सजावट को निर्णायकों ने सराहा।
नृत्य प्रतियोगिता ‘Props Up: Solo Dance’ में कक्षा आठ की छात्रा अन्विक्षा वर्मा ने शानदार प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नृत्य के साथ प्रॉप्स का प्रभावी इस्तेमाल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा सात की छात्रा गुरबानी अनेजा ने विभिन्न पात्रों का जीवंत अभिनय और प्रभावशाली भाव-भंगिमा प्रस्तुत करते हुए ‘Pages to Personas’ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रबंधन वर्ग और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment