कानपुर RTO में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 दलाल गिरफ्तार

बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पहुंची पुलिस टीम, ड्रोन से हुई निगरानी; एजेंटों के पास से वाहन संबंधी दस्तावेज और नकदी बरामद

कानपुर। परिवहन विभाग के आरटीओ कार्यालय में कथित दलाली और अनियमितताओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 एजेंटों को हिरासत में लिया। 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने आरटीओ परिसर को चारों तरफ से घेरकर अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट और आधुनिक उपकरणों से लैस होकर परिसर में दाखिल हुए। पुलिस की कार्रवाई से आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। भागने की कोशिश कर रहे 22 कथित दलालों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया, ताकि कोई संदिग्ध मौके से फरार न हो सके। कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए एजेंटों के पास से वाहनों से संबंधित कागजात, विभिन्न फॉर्म और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस अब बरामद दस्तावेजों और नकदी की जांच कर रही है। साथ ही आरटीओ परिसर में एजेंटों की गतिविधियों और कथित दलाली के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts