धार्मिक टिप्पणी के आरोप में कनाडा से आए इंजीनियर गिरफ्तार, मेरठ में व्हाट्सऐप स्टेटस को लेकर FIR

मेरठ। मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-7 में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने के आरोप में मेडिकल थाना पुलिस ने एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ज्ञानेश उर्फ यीशु के रूप में हुई है। वह कनाडा में इंजीनियर है और इन दिनों मेरठ आया हुआ था।

मामले में नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संगठन के महासचिव रवि चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ज्ञानेश ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। शिकायत के साथ कथित स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए।

संगठन ने लगाया बार-बार स्टेटस लगाने का आरोप

संगठन से जुड़े कार्तिक हिंदू और नवीन त्यागी ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह के स्टेटस लगा चुका है। उन्होंने आरोपी के पिता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े होने का भी दावा किया है। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

पुलिस बोली- आरोपी के अकाउंट से लगाया गया था स्टेटस

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, शिकायत की जांच के बाद ज्ञानेश उर्फ यीशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कथित आपत्तिजनक स्टेटस आरोपी के व्हाट्सऐप अकाउंट से लगाया गया था।

पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और पोस्ट की सामग्री, उसके स्रोत तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts