बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जीत के करीब

मांजलपुर में भाजपा ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था।

इनमें बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर देशभर की नजरें टिकी हैं। बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर ने 25वें राउंड तक बड़ी बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 50,976 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 36,023 वोट प्राप्त हुए हैं।

बांकीपुर सीट को भाजपा की पारंपरिक सीट माना जाता है। यहां से भाजपा के नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद सीट रिक्त हुई और उपचुनाव कराया गया।

दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी 10 हजार वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह मजबूत स्थिति में हैं। 10वें राउंड तक उन्हें 50,307 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। मतगणना के दौरान आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।

मांजलपुर में भाजपा की जीत

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को पराजित किया।

30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मांजलपुर सीट पर 37.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts