दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा

बारिश के बाद सड़कों पर लंबा जाम, तापमान गिरा
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बहुत तेज बारिश हुई। एनसीआर में बार-बार बिजली कड़क रही है और आसमान में काले बादल छाने से दिन ही अंधेरा छा गया है।  

आज सोमवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था और कई इलाकों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। अभी कुछ ही देर पहले करीब 11 बजे नोएडा में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े कम पड़ गए। एक बार फिर से बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
उधर, दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि बारिश के जलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, कई इलाकों में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है।

गुरुग्राम में भी तेज बारिश
गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई। गाजियाबाद में तेज बारिश होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम लगने की स्थिति बन सकती है।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना बरकरार है।
उधर, सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts