सामूहिक रुद्र पूजा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न

साध्वी कांकेश्वरी जी के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक

मेरठ। आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भाव को समर्पित मंगल पांडे नगर में एक भव्य आयोजन में सामूहिक रुद्र पूजा एवं रुद्राभिषेक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में प्राप्य साध्वी कांकेश्वरी जी के पावन सान्निध्य में पंडित शुभम त्रिपाठी जी एवं पंडित हर्षवर्धन शर्मा जी द्वारा वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं रुद्र पूजा संपन्न कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्र सूक्त के पावन स्पंदनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकों ने अपने परिवार सहित सहभागिता की और भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

अपने प्रेरक उद्बोधन में साध्वी कांकेश्वरी जी ने कहा कि रुद्र पूजा व्यक्ति के मन, शरीर एवं चेतना को शुद्ध करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक कल्याण का संचार करती है। उन्होंने सभी को नियमित साधना, सेवा एवं सत्संग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगल कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts