संभव कार्यक्रम में एमडी ने सुनीं विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं

जनसुनवाई में 36 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, बिल संशोधन, नए कनेक्शन, सोलर, मीटर और पोल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख

मेरठ, 18 अगस्त। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के ऊर्जा भवन स्थित डिस्कॉम मुख्यालय में संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों से आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 36 प्रकरणों पर विस्तार से विचार किया गया। इनमें विद्युत बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन, सोलर, मीटर एवं विद्युत पोल से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों के अनुरूप किया जाए। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए। शेष मामलों में नियमानुसार जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

जनसुनवाई में मेरठ क्षेत्र से सोनिया, विपिन कुमार, शिव कुमार, प्रवेश कुमार, आस मोहम्मद, मोहम्मद अयूव, वलीउल्लाह, ऋषि पाल, रहमत, नदीम, शबनम सहित अन्य उपभोक्ताओं ने विद्युत संबंधी समस्याएं रखीं। उपभोक्ताओं ने नए संयोजन, सोलर, बिल, मीटर एवं पोल से संबंधित विभिन्न प्रकरण अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, राजकुमार एवं राजेश कुमार उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद, अरुण कुमार, मनोज कुमार, प्रीति, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह सहित अन्य अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts