हस्तिनापुर टाईगर और रिठानी रॉयल्स ने जीते मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सामवार से स्पॉर्ट्स फॉस स्कूल के तहत अंडर 14 वर्ग में ट्रायल मैच की शुरूआत हुई। इस दौरान दो मैच हुए। इसमें हस्तिनापुर टाईगर और रिठानी रॉयल्स की टीम ने मैच जीते।
हस्तिनापुर टाईगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसमें आदिल ने 38, अभिषेक ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में आविक ने 4 विकेट, लक्ष्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से लक्ष्य ने 36, धैर्य ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में परमजीत ने 6 विकेट लिए। युग ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में सरूरपुर केसरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें मनन ने 40, अक्ष ने 39, शिवा ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन ने दो, संचित ने दो, विवेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिठानी रॉयल्स की टीम ने 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मानस ने 44, आरिश ने 32, संचित ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने तीन, अर्जुन ने दो, गोल्डन ने दो विकेट लिए। प्रतियोगिता से पूर्व मैच का शुभारंभ देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment