दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश का आरेंज अलर्ट
- गुरुग्राम में बारिश से मची आफत, सड़कों पर जलभरावनई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से उमस भरे मौसम से लोगों को काफी राहत मिली है। गुरुग्राम में गुरुवार सुबह हुई बारिश आफत बनकर आई। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया तो वहीं सड़कों पर जलभराव की वजह से लोग परेशान हुई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एनएच 48 की ओर अंडरपास में पानी भर गया।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया।
आईएमडी ने पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। नारंगी अलर्ट का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह अलर्ट संभावित गंभीर मौसम की स्थिति को दर्शाता है।
पूरे दिल्ली और एनसीआर कैथल, गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, रेवारी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर में हल्की आंधी और बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा, टूंडला, आगरा (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर, महावा, महंदीपुर बालाजी, बयाना (राजस्थान)।


No comments:
Post a Comment