नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संभाला मेरठ का कार्यभार, वरिष्ठ अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट
मेरठ। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) ने 21 अगस्त 2026 को मेरठ जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर (IPS), मंडलायुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी (IAS), पुलिस उप-महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी (IPS) तथा जिलाधिकारी मेरठ डॉ. विजय कुमार सिंह (IAS) से मुलाकात की।
इस दौरान अधिकारियों के बीच मेरठ की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने नवागत एसएसपी को जनपद की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही बीबीजीटीएस मूर्ति के सामने मेरठ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।


No comments:
Post a Comment