डॉ. महविश गुरु की बुक ‘अनटोल्ड साइड ऑफ़ प्रोफेशन ’ का विमोचन
मोदीनगर। मोदीनगर के आईडीएसटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर विक्रम गांधी ने डॉ. महविश गुरु की बुक ‘अनटोल्ड साइड ऑफ़ प्रोफेशन ’ का विमोचन किया। इस दौरान कॉलेज के इंटर्नशिप स्टूडेंट्स, थर्ड ईयर के छात्रों सहित अन्य विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम में डॉक्टर महविश गुरु ने छात्रों को अपनी किताब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘Untold Side of Professions’ किसी एक प्रोफेशन तक सीमित नहीं है। किताब में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की जिंदगी, उनके करियर की शुरुआत, संघर्ष, मेहनत, सफलता और असफलताओं को समझने की कोशिश की गई है। उन्होंने छात्रों से कहा कि मुश्किलों और असफलताओं से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को एडवांस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने डॉक्टर महविश गुरु से अलग-अलग सवाल भी किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए। अंत में उन्होंने बताया कि ‘अनटोल्ड साइड ऑफ़ प्रोफेशन ’ को लोग ऑनलाइन खरीद सकते हैं जो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किताब विमोचन के साथ साथ छात्रों को उनके करियर, संघर्ष, सफलता-असफलता और बदलती तकनीक को लेकर जागरूक करना रहा।


No comments:
Post a Comment