कांवड़ियों की सेवा में जुटी सारथी संस्था, विधायक अमित अग्रवाल ने खुद की भोलेभक्तों की मरहम-पट्टी

कंकरखेड़ा बाईपास पर लगाया चिकित्सकीय सेवा कैंप, घावों पर पट्टी के साथ प्राथमिक उपचार और दर्द की दवा उपलब्ध

मेरठ। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कंकरखेड़ा बाईपास पर कैलाशी अस्पताल के समीप चिकित्सकीय सेवा कैंप लगाया गया है। कैंप में पैदल यात्रा के दौरान चोटिल होने वाले शिवभक्तों को घावों पर पट्टी, दर्द संबंधी उपचार और अन्य आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

कैंप में मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियों की चोट पर खुद पट्टी की और शिवभक्तों को केले का प्रसाद वितरित किया। विधायक ने सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कांवड़ियों के लिए की जा रही सेवा की सराहना की और संस्था के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।

हर संभव उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास

संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि पूरी संस्था भोलेभक्तों की प्राथमिक चिकित्सा सेवा में जुटी है। कांवड़ियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल मदद मिल सके।

उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन ने कहा कि महादेव की कृपा से संस्था को शिवभक्तों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना संस्था के लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य भी है।

संस्था के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

चिकित्सकीय सेवा कैंप के संचालन में अध्यक्ष कल्पना पांडेय, उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन, सचिव अशोक शर्मा, दीपा भारद्वाज, रोहित पंवार, ऋषभ सिंह, संस्कार, डीआर टंडन, वीरेंद्र पांडेय, प्रीति शर्मा, निखिल और रूचि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts