आगामी त्योहारों को लेकर मेरठ में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मेरठ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च इंदिरा चौक से शुरू होकर बुढ़ाना गेट, जली कोठी, घंटाघर होते हुए रेलवे चौराहे तक पहुंचा।
अधिकारियों ने इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव, एसपी क्राइम, एडीएम सिटी बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment