एआई+ स्मार्टफोन ने पेश किया नया नोवा 2 पॉवर, लॉन्च से पहले रिव्यूअर्स और एथिकल हैकर्स करेंगे परख

गोल्डन ब्लू फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन रंगों में आया फोन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस

नयी दिल्ली। एआई+ स्मार्टफोन ने अपनी नोवा 2 सीरीज में नया नोवा 2 पॉवर पेश किया है। कंपनी ने इसे प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के तहत बाजार में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोगों और एथिकल हैकर्स के लिए उपलब्ध कराया है। प्रतिभागियों को फोन को खुद इस्तेमाल कर उसके डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस का स्वतंत्र रूप से आकलन करने का मौका मिलेगा।

प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू के पहले संस्करण में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले थे। अब इसके दूसरे संस्करण में पहली बार एथिकल हैकर्स को भी शामिल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य फोन के ग्राहकों तक पहुंचने से पहले अलग-अलग स्तरों पर इसकी जांच कराना और पारदर्शिता के जरिए उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाना है।

दो डुअल-कलर फ्यूजन फिनिश में डिजाइन

नोवा 2 पॉवर के साथ कंपनी ने डिजाइन और बैटरी पावर पर खास जोर दिया है। फोन को गोल्डन ब्लू फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन रंगों में पेश किया गया है।

गोल्डन ब्लू फ्यूजन वेरिएंट में म्यूटेड गोल्ड और डीप नेवी ब्लू का फ्लूइड ग्रेडिएंट दिया गया है, जबकि ब्लू फ्यूजन में कूल ओशन ब्लू से ब्राइट सनसेट ऑरेंज तक का कलर ट्रांजिशन मिलता है। कंपनी का कहना है कि डुअल-कलर फिनिश को इस तरह डिजाइन किया गया है कि फोन की अपनी अलग पहचान बने और यह ग्राहकों की व्यक्तिगत स्टाइल का हिस्सा नजर आए।

डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस

नोवा 2 पॉवर में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है, जो 6एनएम प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, चिपसेट को लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के बीच संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है।

एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के फाउंडर माधव शेठ ने कहा कि नोवा 2 पॉवर नोवा सीरीज का अगला कदम है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अलग डिजाइन पहचान को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के जरिए कंपनी फोन को ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही अलग-अलग स्तरों पर परखने का अवसर दे रही है।

बिना तय स्क्रिप्ट के होगा रिव्यू

प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 में शामिल प्रतिभागियों को फोन के पूरे यूजर एक्सपीरियंस को स्वतंत्र रूप से जांचने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, रिव्यू के लिए कोई तय स्क्रिप्ट नहीं होगी और प्रतिभागियों से किसी तरह के सकारात्मक रिव्यू की अपेक्षा नहीं की जाएगी।

नोवा 2 पॉवर एनएक्सटीक्वांटम ओएस पर काम करता है, जो एआई+ स्मार्टफोन का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी ने फिलहाल फोन के डिजाइन, चिपसेट और ओपन रिव्यू प्रोग्राम से जुड़ी प्रमुख जानकारी साझा की है।

फोन की कीमत, अन्य स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी कंपनी लॉन्च के करीब जारी करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts