शहर में स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

मेरठ। शहर में पहली बार मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी का शुभारंभ जेपी अकादमी के सहयोग से किया गया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्हें अकादमी की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण पद्धति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।

अकादमी संचालकों ने बताया कि इसका उद्देश्य मेरठ और आसपास के क्षेत्रों की फुटबॉल प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खिलाड़ियों के तकनीकी विकास, फिटनेस और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की विभिन्न आयु वर्ग की यूथ लीगों में हिस्सा लेगी। इसके साथ ही अकादमी मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध है। इससे खिलाड़ियों को आधिकारिक प्रतियोगिताओं में खेलने और अपनी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विशाल अग्रवाल, चेयरमैन, जेपी ग्रुप रहे। मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ललित पंत ने कहा कि मेरठ में आधुनिक सुविधाओं और प्रशिक्षण पद्धति से युक्त फुटबॉल अकादमी की शुरुआत युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अकादमी खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अकादमी में रुद्राक्ष और ललित कुमार प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं स्पोर्ट्स फिजियो सलीम सिद्दीकी खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और इंजरी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts