आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

बीटेक एवं एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई शैक्षणिक, प्रशासनिक और करियर संबंधी जानकारी

मेरठ। आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित बीटेक एवं एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

उप निदेशक डॉ. संगीत वशिष्ठ ने समय प्रबंधन विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व, प्राथमिकताओं के निर्धारण, लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली तथा अध्ययन और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी।

विभागाध्यक्ष डॉ. विख्यात सिंघल ने एमबीए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, व्यक्तित्व विकास, प्रबंधन कौशल और करियर निर्माण से जुड़े अवसरों की जानकारी दी। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, इंटर्नशिप, कौशल विकास, प्लेसमेंट तैयारी और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया।

विभागाध्यक्ष अली अकबर ने विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों एवं विनियमों की जानकारी दी। रजिस्ट्रार संजय श्रीवास्तव ने रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया। दिनेश पटेल ने छात्रवृत्ति योजनाओं, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान बीटेक छात्रा रिया बंसल ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन डॉ. परमिता ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय डॉ. गीतिका शुक्ला और बीटेक प्रथम वर्ष की एचओडी अर्जू मलिक ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts