आतंकी नेटवर्क मामले में बंगाल एसटीएफ का बड़ा एक्शन
हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तारकोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संदिग्ध हमीम मंडल की करीबी सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, एसटीएफ के जांचकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान हमीम मंडल से उसके संबंधों का खुलासा किया। मिली जानकारी के आधार पर, एसटीएफ की एक टीम साहिबगंज गई और स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
हमीम मंडल को शुक्रवार को पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान कस्बे में एक आवासीय परिसर के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान, एसटीएफ कर्मियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम और गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए, जिससे संदेह पैदा हुआ कि वह संभावित निशाना हो सकते थे।
सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ताओं ने कथित नेटवर्क की गतिविधियों में संभावित हनी-ट्रैपिंग के पहलू की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एसटीएफ सूत्रों ने दावा किया कि हमीम मंडल के कश्मीर में सज्जाद भट्टी समूह के साथ सीधे संबंध थे।


No comments:
Post a Comment