मालदीव में बिकनी पहने निया शर्मा का बोल्ड अवतार वायरल
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिया जानी जाती हैं। इस दौरान निया फ़िलहाल मालदीव्स में अपना वेकेशन का आनंद ले रही हैं। हाल ही में निया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके ऊपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
हर तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी बीच इन तस्वीरों में एक और सरप्राइज देखने को मिल रहा है और वो है उनका कथित बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह। हालांकि दोनों की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन अफवाहों के अनुसार सिकंदर सिंह को निया का बॉयफ्रेंड माना जा रहा है।
समंदर के किनारे रेत पर लेटे हुए निया का वेट-हेयर वाइब बेहद आकर्षक लग रहा है। कुछ तस्वीरों में उनका क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट मोड दिखता है, तो कुछ में सुनहरी किरणों के साथ वे बीच पर पोज़ देती नज़र आ रही हैं।


No comments:
Post a Comment