आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 63 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गंगानगर, मेरठ के तत्वावधान में सीनियर सिटीजन क्लब, पल्लवपुरम, मोदीपुरम, मेरठ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का वितरण भी किया गया।

शिविर में कुल 63 रोगियों ने निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकांश लोगों में जोड़ो के दर्द, मधुमेह, नेत्र संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप तथा पेट से संबंधित रोग पाए गए। चिकित्सकों ने रोगियों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उचित खान-पान के प्रति जागरूक किया।

शिविर के सफल आयोजन में आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय के एडमिन डायरेक्टर संदीप कुमार एवं डॉ. सुजीत कुमार दलाई, प्राचार्य का विशेष सहयोग रहा। चिकित्सा टीम में डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. सुरभि बंसल, डॉ. अनुपमा, मानिक, गोपाल दत्त सहित चिकित्सालय के समस्त छात्र एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts