लोग चढ़ते सूरज को सलाम करते हैंः शहनाज गिल

मुंबई। शहनाज गिल ने बॉलीवुड में ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। इसके बाद शहनाज उसी साल थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आई थीं। तबसे लेकर अब तक शहनाज फिर किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। अब, एक्ट्रेस ने इस बात पर खुलकर बात की है कि उन्हें बॉलीवुड से मिलने वाले ऑफर क्यों कम होने लगे हैं और क्यों वह अब पंजाबी फिल्में ज्यादा कर रही हैं।

शहनाज ने कहा, ‘पंजाबी फिल्मों में मेरे लिए ज्यादा ऑप्शन हैं। सही कहा जाता है कि लोग चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं। शहनाज ने कहा, अगर आप पॉपुलर हो जाते हो तो लोग आपके पास आएंगे और आपको अपनी फिल्मों में लेना चाहेंगे। मुझे पंजाबी फिल्मों में अच्छे लीड रोल मिल रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts