कांवड़ यात्रा: मेरठ में 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद

मेरठ। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी  डॉ वी के सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रावण मास 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुका है तथा श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के विभिन्न मार्गों से मेरठ होकर गुजरने के कारण जनपद में यातायात डायवर्जन योजना भी लागू कर दी गई है।

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, 3 से 12 अगस्त तक पूर्णतः बंद रहेंगे।

इसके अलावा जनपद के सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान (शासकीय एवं निजी) भी इसी अवधि में बंद रहेंगे। हालांकि, जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं घोषित हैं, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts