ललित कला संस्थान में सजा तिरंगे का रंग, ‘देशभक्ति चित्र प्रदर्शनी’ में दिखी राष्ट्रप्रेम की झलक

भारत माता, शहीदों और सैनिकों पर आधारित कलाकृतियों ने मोहा मन; कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

मेरठ, 13 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में गुरुवार को ‘तिरंगा—देशभक्ति चित्र प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने भारत माता के हस्तनिर्मित चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने तिरंगे, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों, भारतीय सैनिकों, राष्ट्रीय एकता-अखंडता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर बनाई गईं चित्र, पेंटिंग, पोस्टर और हस्तनिर्मित कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। वीर शहीदों के हस्तनिर्मित चित्र प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहे।

तिरंगा एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया है।

कार्यक्रम संयोजिका एवं ललित कला संस्थान की उपनिदेशक प्रो. अलका तिवारी ने अतिथियों का तिरंगा पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रगौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना

प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की सराहना की।

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. जी.ए. सिद्दीकी तथा विशिष्ट अतिथि मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts