कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, गूंजे ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे
हापुड़, 9 अगस्त। सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को जनपद हापुड़ में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा के दौरान पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जयकारों से गूंज उठा। पुष्प वर्षा से उत्साहित कांवड़ियों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने लिए यादगार सम्मान बताया।
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा और छपकोली शिव मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ इस स्वागत का उत्साहपूर्वक अभिवादन किया।



No comments:
Post a Comment