शिवरात्रि पर शिवालयों में मिलेगा डाक विभाग का गंगाजल, मंदिरों के बाहर लगेंगे बिक्री काउंटर

मेरठ। शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को मंदिरों के बाहर ही गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए शहर के प्रमुख शिवालयों पर बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे।

मेरठ कैंट स्थित ऐतिहासिक श्रीऔघड़नाथ मंदिर और बेगमबाग स्थित शिव मंदिर के बाहर डाक विभाग की ओर से विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। यहां श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गंगाजल खरीद सकेंगे।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल 30 रुपये में उपलब्ध होगी। यह गंगाजल गंगोत्री और ऋषिकेश से लाकर पैक किया गया है। पारदर्शी बोतल में पैक गंगाजल श्रद्धालुओं को आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य डाकघरों में भी मिलेगा गंगाजल

डाक विभाग की यह सुविधा केवल शिवरात्रि तक सीमित नहीं रहेगी। सावन के दूसरे सोमवार को भी प्रमुख डाकघरों और चुनिंदा शिवालयों के बाहर गंगाजल की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। बागपत जिले के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में भी श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार या किसी अन्य दूरस्थ स्थान पर जाने की जरूरत नहीं होगी। 250 एमएल की बोतल 30 रुपये में नजदीकी डाकघर से खरीदी जा सकेगी।

इसके अलावा डाक विभाग के ई-पोस्टऑफिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी गंगाजल मंगाने की सुविधा उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts