वेंक्टेश्वरा में देशभक्ति से ओतप्रोत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

मेरठ, 15 अगस्त। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। 101 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी, तिरंगा रैली, सांस्कृतिक संध्या, भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य-संगीत एवं काव्य प्रस्तुतियों समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से आए प्रसिद्ध स्टेज आर्टिस्ट निखिल संघानी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, डॉ. मधु चतुर्वेदी, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. बीएस त्यागी एवं एचआर हेड कुलदीप सिंह सहित अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं ध्वजारोहण के साथ किया।

मुंबई से आए निखिल संघानी ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार रचनाओं की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।



ईमानदारी से कार्य करना भी सच्ची देशसेवा : सुधीर गिरि

समूह चेयरमैन श्री सुधीर गिरि ने कहा कि सीमा पर जाकर देश के दुश्मनों से लड़ना कुछ लोगों के हिस्से आता है, लेकिन देशसेवा केवल सीमा पर लड़ने तक सीमित नहीं है। आम नागरिक, युवा, बच्चे, बुजुर्ग और मातृशक्ति अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त और अखंड भारत के निर्माण में योगदान दें तो यह भी अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



उन्होंने लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने, टैक्स चोरी से बचने, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न डालने तथा सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू आदि का सेवन न करने की अपील की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ स्वस्थ, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि तिरंगे की आन-बान और शान तथा राष्ट्रप्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। डॉ. मधु चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिकेत पंत एवं वैभव कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीएस त्यागी, एचआर हेड कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह मुलतानी, एपीओ कृष्ण गुजर, डॉ. रामकुमार, एसएस बघेल, संजीव राय, विवेक शर्मा, राजू, सचिन, राहुल, विनीत, प्रीतपाल सिंह, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. राहुल शर्मा, बालाजी मल्यप्पन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts