ट्रैक पर दौड़ा मेरठ का हुनर, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
110 से अधिक बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से डिस्ट्रिक्ट यूथ (18 वर्ष) एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मेरठ सहित आसपास के जिलों के 110 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने किया।
इस अवसर पर मंडल खेलकूद अधिकारी जितेंद्र यादव और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष पवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी टीम के सदस्य मुनेन्द्र तेवतिया, विक्रम, प्रगति, आकाश, राधा चौधरी, अनिकेत, फहीम, सचिन, अरुण कुमार, सोनू भाटी, आशू कुमार और कोच गौरव त्यागी ने सहयोग किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अनुसार, पिछले वर्ष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 7 और 8 अगस्त को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही जिला एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी बालक वर्ग: 100 मीटर में देवांश चौधरी प्रथम, कृष्ण राणा द्वितीय और ध्रुव बंगा तृतीय रहे। 200 मीटर में आर्यन भाटी, प्रिंस कुमार और विशाल लोरिश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में कपिल सिंह, रोहित और प्रिंस कुमार शीर्ष तीन में रहे। 1000 मीटर में हिमांशु प्रथम, कृष्ण सिद्धार्थ द्वितीय और दक्ष सिरोही तृतीय रहे। ऊंची कूद में रामानंद सिंह ने 2.00 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में कल्पेश सिंह, समित सिंह और पुरु राज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में लकी राणा प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय और अंकुर तृतीय रहे। शॉट पुट में प्रद्युत धनकड़, हर्ष तोमर और रक्षित ढाका ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। 5000 मीटर रेस वॉक में शिवम प्रजापति प्रथम और श्रीओम यादव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग: 100 मीटर में सुनैना प्रथम और नम्रता द्वितीय रहीं। 200 मीटर में मनु मलिक, जानवी और राशि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 1000 मीटर में खुशी तेवतिया प्रथम, तन्वी द्वितीय और संध्या शर्मा तृतीय रहीं। 100 मीटर बाधा दौड़ में मुस्कान सोम प्रथम और मोनिका द्वितीय रहीं। लंबी कूद में खुशी ने 5.10 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में कीर्ति चौधरी प्रथम रहीं। भाला फेंक में श्रेया शर्मा प्रथम और आकृति शर्मा द्वितीय रहीं। शॉट पुट में प्रिया प्रथम और गौरवी द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, सचिव निधि सिंह एवं शिवानी ने पुरस्कार प्रदान किए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही DAASPORT.COM पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अच्छी हैडिंग


No comments:
Post a Comment