मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘वारून फॉरएवर’ का नया पोस्टर हुआ आउट
मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के अपकमिंग गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो नए पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पहली बार गाने की विजुअल दुनिया की झलक देखने को मिल रही है, जिससे ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की इस बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल फिल्म के नए म्यूजिकल ट्रैक को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यह गाना फ्रेंचाइजी के सबसे पसंद किए जाने वाले और यादगार गानों में से एक ‘वारून’ का नया वर्जन है। साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल ट्रैक ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का अहम हिस्सा बन गया था और आज भी फैंस के बीच इसकी खास जगह है। ओरिजिनल गाने को रोमी ने गाया था, इसका म्यूजिक आनंद भास्कर ने दिया था और बोल गिन्नी दीवान ने लिखे थे। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment