सांझा साहित्य मंच की काव्य संगोष्ठी में झूमे साहित्यकार
करनाल। सांझा साहित्च मंच की काव्य संगोष्ठी का आयोजन सेक्टर 12 हुडा वर्कर यूनियन कार्यालय में किया गया। बैठक में साँझा साहित्य मंच द्वारा प्रकाशित ऑनलाइन साहित्यिक 'कलम संवाद' त्रैमासिक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सतपाल पाराशर कैथल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. मनजीत खान भावडिया रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अजय जोशी पानीपत पहुंचे। मंच संचालन सतविंद्र कुमार राणा ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर कमर रईस, हरबंस पथिक, गुरमुख सिंह वड़ैच, डॉक्टर कांता वर्मा, डॉक्टर दलीप खरैरा विशेष भूमिका में रहे। कार्यक्रम में मंच ने एक नई शुरुआत करते हुए दो श्रोताओं को भी सम्मानित किया,जिसमें रोशन लाल गुप्ता,नवीन कुमार वर्मा व साथ ही अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि को भी सम्मानित किया गया।
काव्य संगोष्ठी की शुरुआत कृष्ण कुमार निर्माण ने अपनी रचना ‘अपनी भूख यों भगाने लगे लोग, खुशियां और की खाने लोग’। सुनाकर की। इनके बाद नीलम नरेश बोली ‘सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में नहीं’।
देर तक चली काव्य संगोष्ठी में डा. राजपाल भारतीय, धमेंद्र अरोड़ा मुसाफिर, दुलीचंद रमन, नरेश लाभ, कमल किशोर, गुरमुख सिंह वड़ैच, डा. कांता वर्मा, खान मनजीत भावडिय़ा, डा. सतपाल पराशर आनंद, डा. दलीप खरेरा, हरबंस पथिक, विनोद वत्स, आशीष नाज, मनोज शब्दसागर, प्रवीण जन्नत, भारत भूषण वर्मा, गार्मी वशिष्ठ, ओमवीर काजल, डा. कमर रईस, सुदेश कुमारी, डा. वनिता चोपड़ा, मनोज मधुरभाषी, लाभ सिंह आर्य, नवीन कुमार वर्मा, शिवम कृष्ण, समर्पित निनानिया, ऋषिपाल और सतविंदर राणा ने भी काव्य पाठ किया।


No comments:
Post a Comment