चित्रकूट में बाढ़ का कहर, रामघाट-भरत घाट डूबे

सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। रामघाट और भरत घाट पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। घाटों के आसपास पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्थिति को देखते हुए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts