‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ’ अभियान के तहत छात्राओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन   

      मेरठ। सीसीएसयू  के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान’ के अंतर्गत ‘कैंसर मुक्त भारत’ अभियान के तहत निशुल्क सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया।इस अवसर पर कुलपति डा. संगीता शुक्ला ने छात्राओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।                                                              उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और कैंसर के प्रति जागरूकता इस गंभीर बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवतियों से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर जानकारी लेने और निवारक उपाय अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के साथ कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र राणा, कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह, महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा और डीन-शिक्षा प्रो. राकेश शर्मा मौजूद रहे। टीकाकरण कराने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी दिए गए।शिविर का आयोजन फार्मेसी की प्राचार्य डा. वैशाली पाटिल और डा. प्रमोद बंसल के सहयोग से किया गया। विश्वविद्यालय की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आयोजित इस शिविर में प्रतिभागी छात्राओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।शिविर के संचालन में डा. धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट रीता रानी, वैशाली नेगी, अंजू मलिक और राखी सिंह का सहयोग रहा। छात्र स्वयंसेवकों अंशिका, अदिति, अंजलि, आकांक्षा और अक्षित ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने अतिथियों, चिकित्सकीय टीम और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts